Sarkari Naukri: ITBP में निकली बंपर बहाली, 526 पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

ITBP में 526 पदों पर बहाली निकाली गई है, इसकी जानकारी एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से दी गई है. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां.

Sarkari Naukri Recruitment In ITBP: ITBP यानि कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें यह जानकारी है कि सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लिए कुल 526 पदों पर भर्ती निकाली गई है, इस भर्ती को लेकर अब तक कोई डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही उसके जारी होने की उम्मीद है. इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां आप recruitment.itbpolice.nic.in पर देख सकते हैं.

किन पदों पर कितनी भर्ती?

इस भर्ती के तहत सब इंस्पेक्टर टेक्नीशियन के लिए 92 पद हैं, हेड कांस्टेबल के लिए 383 पद हैं, कांस्टेबल टेलीकम्युनिकेशन के लिए 51 पद हैं, और इसके अलावा 10 पद होंगे जो पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

क्या है योग्यता?

इस भर्ती में विभिन्न पदों के अनुसार योग्यताएं तय की गई हैं, एसआई के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 20 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए, वहीं हेड कांस्टेबल के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष हैं और हवलदार के पदों के लिए 18 से 23 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है.

कितना होगा आवेदन फीस?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अगर आप सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन करते हैं तो आपको 200 रुपए का आवेदन फीस देना है, वहां अगर आप हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन करते हैं तो आपको सिर्फ 100 रुपए की आवेदन फीस देनी है.

Also Read: CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन, यहां देखें डिटेल्स

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरियों की भरमार, 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >