RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में मेडिकल और पैरामेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आ गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती (विज्ञापन संख्या CEN 05/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 सितंबर 2026 से शुरू कर दी है.
इस भर्ती के जरिए भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन्स में कुल 590 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट और एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे कई अहम पद शामिल हैं. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, वे 14 अक्टूबर 2026 तक आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
कौन-कौन से पद हैं और क्या है योग्यता?
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में पदों के हिसाब से अलग-अलग टेक्निकल क्वालिफिकेशन मांगी गई है.
- नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: जीएनएम (GNM) का डिप्लोमा या BSc नर्सिंग (BSc Nursing) पास उम्मीदवार.
- फार्मासिस्ट: फार्मेसी में डिग्री (B Pharma) या डिप्लोमा (D Pharma) पूरा कर चुके युवा.
- लैब असिस्टेंट ग्रेड-2: मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DMLT) होना जरूरी.
- रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक्नीशियन): रेडियोग्राफी या एक्स-रे टेक्नीशियन में डिप्लोमा धारक.
- हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर: केमिस्ट्री के साथ बी.एससी और 1 साल का सेनेटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा.
- ईसीजी और डायलिसिस टेक्नीशियन: संबंधित फील्ड में जरूरी डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी.
आयु सीमा और आवेदन फीस
- आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 के आधार पर न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तक तय है. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट मिलेगी.
- आवेदन फीस: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है. एससी, एसटी, ईबीसी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है. CBT के पहले चरण में शामिल होने के बाद नियम के अनुसार फीस का एक हिस्सा वापस भी कर दिया जाएगा.
बाकि विशेष जानकारी इस भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
RRB Paramedical Recruitment 2026 Official Notification
RRB पैरामेडिकल भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर 'CEN 05/2026 Paramedical Categories Online Application' लिंक पर क्लिक करें.
- 'Apply / New Registration' पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- मोबाइल और ईमेल पर मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें.
- अपनी पसंद का पद चुनें और पर्सनल व एजुकेशनल डिटेल्स ध्यान से भरें.
- अपनी लेटेस्ट फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फीस पे करें.
- फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: RRB NTPC 10+2 CBT 2 एडमिट कार्ड जारी, 17 सितंबर को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
