RRB NTPC 10+2 Recruitment 2026: 12वीं पास करने के बाद रेलवे में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आ गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) इंटर लेवल भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है.
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,688 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं. जो छात्र इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 15 अक्टूबर 2026 से रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
RRB NTPC 10+2: महत्वपूर्ण तारीखें
बोर्ड ने फॉर्म भरने से जुड़ा जरूरी टाइमटेबल साफ कर दिया है.
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 15 अक्टूबर 2026.
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 13 नवंबर 2026.
- फीस जमा करने की लास्ट डेट: 13 नवंबर 2026.
- परीक्षा की तारीख: बोर्ड जल्द ही अलग से घोषित करेगा.
- परीक्षा शहर की जानकारी: एग्जाम से 10 दिन पहले पोर्टल पर दिखेगी.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड: परीक्षा की तय तारीख से 4 दिन पहले लिंक लाइव होगा.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होनी चाहिए.
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है. एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए सिर्फ पास होना काफी है. टाइपिस्ट पदों के लिए अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मांगी गई है.
- उम्र सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. उम्र की गिनती 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में 5664 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी, JE और स्टेशन मास्टर समेत इन पदों पर निकलेगी वैकेंसी
आवेदन फीस और रिफंड का नियम
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये तय किया गया है. एससी, एसटी, ईबीसी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है.
रेलवे के नियम के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने के बाद जनरल और ओबीसी छात्रों के बैंक खाते में 400 रुपये वापस आ जाएंगे. वहीं आरक्षित वर्ग और महिलाओं के पूरे 250 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे.
RRB NTPC 10+2 Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1 और CBT-2)
- टाइपिंग या स्किल टेस्ट,
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4: 32,388 टीचर भर्ती पर BPSC का नया ऐलान, अब इस तारीख से शुरू होगा आवेदन
