60000 सैलरी के लिए आज ही करें Apply, रेलवे में निकली शानदार वैकेंसी

RRB JE Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर के पद पर वैकेंसी के लिए आज से Application Window खोल कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आज से ही आवेदन करें. आवेदन करने से पहले सभी डिटेल देख लें.

RRB JE Vacancy Registration Starts Today: अगर आप रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से JE भर्ती परीक्षा के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों के लिए आज आवेदन विंडो खोल दी है. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई (Apply) करना चाहते हैं तो इससे पहले इस भर्ती परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी हासिल कर लें. 

RRB JE Vacancy Age Limit: क्या है आयु सीमा? 

रेलवे की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु (Minimum Age Limit) 18 साल होती है और अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit) 36 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 है. 

RRB JE Salary: कितनी होगी सैलरी? 


इस साल इस वैकेंसी (RRB Vacancy) के माध्यम से कुल 2,569 पोस्ट पर भर्ती होगी. इस पद पर चुने जाने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के अनुसार सैलरी मिलेगी. चुने गए कैंडिडेट्स को 35,400 रुपये का बेसिक पे मिलेगा. इसके अलावा कई सारी सुविधाएं और भत्ते मिलेंगे. ऐसे में सैलरी करीब 40,000-50,000 रुपये के करीब हो सकती है. 

RRB JE Vacancy Application Fees: क्या है आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती परीक्षा के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क (Application Fees) जमा करना होगा. आवेदन शुल्क सभी के लिए अलग-अलग है. जनरल, ओबीसी और EWS के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. वहीं एसससी, एसटी, EBC, महिला और ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. 

How to Apply For RRB JE Vacancy: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
    यहां होमपेज पर वैकेंसी वाली लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करें और फिर इस डिटेल के साथ लॉगिन करें. 
  • अब अपना फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- IBPS SO मेंस का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >