MCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Mahanadi Coalfields Limited (MCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 667 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 अप्रैल 2026 तय की गई है.
वैकेंसी डिटेल्स
MCL की इस भर्ती में अलग-अलग पद शामिल किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा पद Mining Sirdar के हैं. पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-
- Jr. Overman T&S Gr-C – 192 पद
- Mining Sirdar T&S Gr-C – 448 पद
- Surveyor T&S Gr-B – 24 पद
- Translator (Tr.) OL Clerical Gr. III – 1 पद
- Technician (Pathology)- 2 पद
सैलरी की बात करें तो अलग-अलग पदों के हिसाब से वेतन तय किया गया है. Jr Overman और Mining Sirdar पदों के लिए करीब 47330 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी. वहीं Surveyor पद के लिए लगभग 51103 रुपये प्रति माह वेतन तय किया गया है.
MCL Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें.
- वहां MCL Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक खोलें.
- अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- आखिर में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
MCL Recruitment 2026 Notification PDF Check Here
कौन कर सकता है अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. Mining से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवार के पास Mining Engineering में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा कुछ पदों के लिए 12वीं पास, BA हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ या Pathology में डिप्लोमा भी मांगा गया है.
यह भी पढ़ें: UPSC CMS के लिए आवेदन शुरू, 1358 पदों पर वैकेंसी
