IDBI बैंक में 1300 पोस्ट पर निकली भर्ती, सैलरी 48000 से ज्यादा

IDBI Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर कुल 1300 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. ऑनलाइन अप्लाई 8 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 तक है.

IDBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है. IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड O और असिस्टेंट मैनेजर  के पोस्ट पर कुल 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.  इस भर्ती (IDBI Recruitment 2026) के जरिए देशभर के एलीजिबल कैंडिडेट्स को बैंक में काम करने का मौका मिलेगा. कैंडिडेट्स IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 8 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

IDBI Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें. 
  • IDBI JAM / Assistant Manager Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

इस भर्ती (IDBI Recruitment 2026) के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन होना जरूरी है. वहीं असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) के पोस्ट के लिए ग्रेजुएट होने के साथ-साथ बैंकिंग या इंश्योरेंस सेक्टर में कम से कम 2 साल का एक्सपिरियन्स होना चाहिए. आईडीबीआई रिक्रूट्मेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 25 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

IDBI Junior Assistant Manager Details Check Here

IDBI Assistant Manager Details Check Here

वैकेंसी डिटेल्स और सैलरी  

असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट ने कुल 200 पद और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट में 1100 पदों की वेकैंसी निकाली गई है. Grade O के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी पैकेज लगभग 6.14 लाख से 6.50 लाख प्रतिवर्ष होगी. वहीं असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 रुपये प्रतिमाह होगी. इसके अलावा DA, HRA, ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल फैसिलिटी और अन्य बैंकिंग भत्ते भी मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, जल्द करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >