RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 11127 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
कब तक कर सकेंगे आवेदन?
RRB ALP भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लास्ट समय का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए. कुछ टेक्निकल डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए आयु सीमा अलग-अलग है-
अनरिजर्व और EWS के लिए
- न्यूनतम आयु सीमा – 18 साल
- अधिकतम आयु सीमा – 30 साल
OBC के लिए
- न्यूनतम आयु सीमा – 18 साल
- अधिकतम आयु सीमा – 33 साल
SC/ST के लिए
- न्यूनतम आयु सीमा – 18 साल
- अधिकतम आयु सीमा – 35 साल
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले कैंडिडेट्स indianrailway.gov.in पर जाएं.
- यहां ALP Recruitment की लिंक पर क्लिक करें.
- बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- एप्लिकेशन फॉर्म ध्यान से भरें.
- लास्ट में फीस जमा करके फॉर्म अपलोड कर दें.
जोनवाइज वैकेंसी डिटेल
रेलवे के विभिन्न जोन में ALP पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है. सबसे ज्यादा वैकेंसी साउथ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे में निकाली गई हैं.
- प्रमुख जोन की वैकेंसी
- साउथ ईस्टर्न रेलवे – 1531 पद
- ईस्ट कोस्ट रेलवे – 1625 पद
- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे – 1276 पद
- सेंट्रल रेलवे – 1400 पद
- नॉर्दर्न रेलवे – 740 पद
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 700 पद
- साउथ सेंट्रल रेलवे – 674 पद
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे – 541 पद
कितनी मिलेगी सैलरी?
ALP पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 के अनुसार वेतन मिलेगा. शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 19,900 रुपये होगी. अन्य भत्तों को मिलाकर सैलरी और अधिक हो सकती है.
कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे. अंतिम चयन मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
