मैथ्स और कॉमर्स वालों के लिए शानदार Vacancy, 28 अक्टूबर से कर सकेंगे Apply

RPSC Statistical Officer Vacancy: RPSC ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले डिटेल देख लें.

RPSC Statistical Officer Vacancy: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 113 पदों पर नियुक्ति होगी. भर्ती के लिए RPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जारी नोटिस के अनुसार, अप्लाई करने की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. आइए, जानते हैं कि इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य डिटेल्स क्या है. 

RPSC Statistical Officer Vacancy Last Date: इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई 

RPSC की इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 नवंबर 2025 है. नोटिस में साफ कहा गया है कि आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है. RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. वहीं लास्ट डेट के बाद किए  गए आवेदन को स्वीकार नहीं किए जाएंगे. 

RPSC Statistical Officer Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता (इनमें से कोई एक) 

  • इकोनॉमिक्स में मास्टर्स डिग्री
  • Statistics में मास्टर्स डिग्री  
  • मैथ्स में मास्टर्स डिग्री (स्टैटिक्स का पेपर विषय के तौर पर हो) 
  • कॉमर्स में मास्टर्स डिग्री ( स्टैटिक्स का पेपर विषय के तौर पर हो) 
  • एग्रीकल्चर में मास्टर इन साइंस

इसके अलावा अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) द्वारा संचालित आरएस-सीआईटी कोर्स के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा से सर्टिफिकेट या राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए. 


RPSC Statistical Officer Vacancy Age Limit: आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु (Minimum Age Limit) 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit) 40 होनी चाहिए. आयु की गिनती 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को मैक्सिमम एज लिमिट में छूट दी जाएगी. 

RPSC Statistical Officer Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • जनरल/OBC/MBC (क्रीमिलेयर) – 600 रुपये 
  • OBC/MBC (नॉन क्रीमिलेयर)- 400 
  • EWS, SC/ST-  400 
  • PwD- 400 

RPSC Statistical Officer Vacancy Steps To Apply: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें. 
  • अब फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें. 
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें. 
  • अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >