राजस्थान SI के लिए आज ही करें अप्लाई, 1015 पदों पर निकली भर्ती

RPSC SI Recruitment: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त को शुरू हुई थी. वहीं आज इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. आज रात 12 बजे से पहले आवेदन कर लें. अप्लाई करने से पहले देखें सभी डिटेल.

RPSC SI Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कुछ समय पहले एसआई यानी कि उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर 2024 की भर्ती निकाली गई थी. आज यानी कि 8 सितंबर 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. इच्छुक कैंडिडेट्स आज रात 12 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

RPSC SI Exam: अगले साल होगी परीक्षा 

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त को शुरू हुई थी. वहीं 8 सितंबर 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को संभावित है.  

RPSC SI Recruitment Age Limit: आयु सीमा

इस भर्ती के तहत कुल 1015 पदों नियुक्ति होगी. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 25 वर्ष. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी. 

(यह पिछले साल यानी कि 2021 की भर्ती है इसलिए अभ्यर्थियों को इस बार आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी)

RPSC SI Salary: सैलरी 

इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के अनुसार वेतन मिलेगा. इसमें ग्रेड पे 4200 रुपये शामिल है. 

RPSC SI Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • सामान्य – 600 रुपये 
  • ओबीसी (क्रीमिलेयर) – 600 रुपये 
  • ओबीसी (नॉन क्रीमिलेयर) -400 रुपये 
  • अनुसूचित जाति- 400 रुपये 
  • अनुसूचित जनजाति- 400 रुपये 
  • ईडब्ल्यूएस- 400 रुपये 
  • दिव्यांग- 400 रुपये 

RPSC SI Recruitment: वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बता दें कि ये वन टाइम लॉगिन प्रक्रिया है. OTR नंबर के आधार पर आवेदन करना होगा. वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्रोफाइल में किसी प्रकार का संशोधन करना संभव नहीं होगा. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in 

यह भी पढ़ें- Library बेचकर बीवी को पढ़ाया, दिल्ली पुलिस में नौकरी मिलते ही पत्नी हुई फरार 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >