राजस्थान High Court में काम करने का आज आखिरी मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं. राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से 5670 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है. आज आवेदन करने का आखिरी मौका है. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स इस भर्ती का डिटेल जान लें-

Rajasthan High Court Recruitment 2025: राजस्थान हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था. आज यानी कि 26 जुलाई को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. इस भर्ती के जरिए राजस्थान की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधि सेवा प्राधिकरण में ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) की 5670 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन करने से पहले एक बार योग्यता व अन्य डिटेल्स अच्छे से देख लें. 

Rajasthan High Court Eligibility:10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

ग्रुपी डी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है. ये राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर जाएं. 

Rajasthan High Court Age Limit: आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी. एससी/एसटी, ओबीसी, एमबीसी, EWS के पुरुष अभ्यर्थियों को आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी. वहीं सामान्य और EWS की महिला अभ्यर्थियों को भी भर्ती में 5 साल की छूट मिलेगी. एससी/एसटी, ओबीसी और एमबीसी की महिला अभ्यर्थियों को आयुसीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी. 

Rajasthan High Court Selection Process: कैसे होगा चयन? 

राजस्थान हाई कोर्ट की इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू, दोनों के आधार पर होगा. दोनों के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी. इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती होगी. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी. इंटरव्यू 15 अंकों का होगा. ड्राइवर भर्ती लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी. इंटरव्यू 10 अंकों का होगा. 

Rajasthan High Court Fees: आवेदन शुल्क 

  • सामान्य वर्ग- 750 रुपये 
  • पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमि लेयर)- 750 रुपये 
  • राजस्थान के बाहर के आवेदक -750 रुपये 
  • राजस्थान को पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमि लेयर) – 600 रुपये 
  • EWS- 600 रुपये 
  • एससी/एसटा- 600 रुपये 
  • राजस्थान के एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक- 450 रुपये 

यह भी पढ़ें- 7759 शिक्षक के पदों पर Sarkari Naukri का मौका, इस परीक्षा से होगा Selection

यह भी पढ़ें- Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: 1614 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, झटपट करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >