Engineers के 1500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, देखें सैलरी, योग्यता और आयु सीमा

Power Grid Vacancy 2025: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Powergrid) की ओर से 1500 से अधिक पदों पर जबरदस्त भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. पावर ग्रिड में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है.

Power Grid Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Powergrid) की ओर से 1500 से अधिक पदों पर जबरदस्त भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो सभी डिटेल्स जान लें. 

Power Grid Vacancy 2025: आवेदन प्रक्रिया और समय

ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है. शुरूआत हुई 27 अगस्त 2025 से. आखिरी तारीख है 17 सितंबर 2025, रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक. यह कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा मौका है. 

Power Grid Vacancy 2025: पदों का विवरण 

  • फील्ड इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल: 532 पद
  • फील्ड इंजीनियर – सिविल: 198 पद
  • फील्ड सुपरवाइजर– इलेक्ट्रिकल: 535 पद
  • फील्ड सुपरवाइजर – सिविल: 193 पद
  • फील्ड सुपरवाइजर  – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन: 85 पद

Power Grid Vacancy 2025: पात्रता और योग्यता

  • फील्ड इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल या सिविल में B.Tech/B.E या समकक्ष B.Sc (Engineering) डिग्री, कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स.
  • फील्ड सुपरवाइजर – इलेक्ट्रिकल, सिविल या E&C में डिप्लोमा, कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स वाला होना जरूरी.

Power Grid Vacancy 2025: आयु सीमा

उपरी आयु सीमा 29 वर्ष है (17 सितंबर 2025 तक). आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट लागू है.

Power Grid Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया

दोनों पोस्टों के लिए Common FTE लिखित परीक्षा (Common Fixed Term Employee Written Test) होगी. केवल Field Engineer के लिए अतिरिक्त इंटरव्यू भी होगा. आखिर में मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

Power Grid Vacancy 2025: वेतन और लाभ

फील्ड इंजीनियर की शुरुआती सैलरी 30,000 रुपये बेस पे है, जिसमें Industrial DA, HRA और 35 प्रतिशत तक के perks मिलेंगे. कुल वार्षिक पैकेज करीब 8.9 लाख रुपये तक हो सकता है. वहीं फील्ड सुपरवाइजर की शुरुआती सैलरी 23,000 रुपये बेस पे, अन्य भत्तों के साथ, कुल वार्षिक पैकेज लगभग 6.8 लाख रुपये तक.

यह भी पढ़ें- 7000 से अधिक पदों पर निकली जबरदस्त शिक्षक भर्ती, आवेदन करने से पहले देखें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >