5138 पदों पर PNB में बंपर भर्ती, Graduates कर सकते हैं अप्लाई

PNB Bank Jobs: पंजान नैशनल बैंक ने 5138 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सभी कैंडिडेट्स 24 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.

PNB Bank Jobs: बैंकिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने 5138 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने से पहले योग्यता, लास्ट डेट और अन्य डिटेल यहां देखें. 

कब तक कर सकते हैं अप्लाई? 

PNB की इस वैकेंसी के लिए 8 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए ये सुनहरा मौका है. इसे हाथ से न जाने दें. 

PNB वैकेंसी डिटेल और योग्यता 

यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961 के तहत हो रही है और देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में रिक्तियों को भरा जाएगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है, और ग्रेजुएशन का परिणाम 31 दिसंबर 2025 से पहले घोषित होना चाहिए. उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तथा आरक्षित वर्गों के लिए शासन के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. 

PNB की इस वैकेंसी के तहत कैसे होगा सेलेक्शन? 

इस वैकेंसी के तहत सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय भाषा परीक्षा तथा मेडिकल जांच के आधार पर चयन किया जाएगा. लिखित परीक्षा में आमतौर पर 100 प्रश्नों / 100 अंकों का पेपर होता है, जिसे 60 मिनट में पूरा करना होता है. चुने गए उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा. 

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

अपनी कैटेगरी के अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान करें. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को अप्लाई करने की फीस में राहत दी गई है. सामान्य/ओबीसी/EWS पुरुष कैंडिडेट्स के लिए 944 रुपये का शुल्क है. सामान्य/ओबीसी/EWS महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 236 रुपये है.

यह भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, सैलरी होगी 63200

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >