कहीं छूट न जाए सरकारी नौकरी का मौका, पटना हाई कोर्ट में 68 पदों पर भर्ती, 81 हजार से ज्यादा हो सकती है सैलरी

Patna High Court Assistant Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट ने ग्रुप C Assistant Exam 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और कैंडिडेट्स 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. जानें इस भर्ती की एज लिमिट, एग्जाम फीस और अन्य जरूरी डिटेल.

Patna High Court Assistant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स देरी नहीं करें. पटना हाई कोर्ट ने Group C Assistant Exam 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. इस बारे में और अधिक जानकारी आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर भी देख सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Patna High Court Assistant Recruitment 2026: जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

पटना हाई कोर्ट ग्रुप C असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2026 है. परीक्षा की तारीख फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है. परीक्षा का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा.

Total Posts and Salary Structure: जानिए इस बारे में

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जारी वैकेंसी के तहत कुल 68 पोस्ट पर भर्ती की जाएगी, जिनमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए पोस्ट रिजर्व किए गए हैं. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के लेवल-4 पे मैट्रिक्स के अनुसार 25,500 से 81,100 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UPSC EPFO Recruitment 2026: EPFO में अफसर बनने का मौका, 80 APFC पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक पूरी जानकारी

Patna High Court Assistant Recruitment Fee: जानिए कितनी है एप्लिकेशन फीस

General, BC, EBC या EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फिस 1,500 रुपए है. वहीं SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फीस 750 रुपए है. एग्जाम फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन निर्धारित माध्यम से किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: UPSC EPFO ने निकाली भर्ती, सैलरी होगी 90 हजार से ज्यादा, जल्दी करें आवेदन

Patna High Court Assistant Recruitment एज लिमिट

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. मेल कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम एज लिमिट 37 वर्ष, जबकि फीमेल कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम एज लिमिट 40 वर्ष निर्धारित की गई है. नियम के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स काे एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

Patna High Court Assistant Recruitment Eligibility: जानिए इस बारे में

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है. यानी ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर से संबंधित निर्धारित एलिजिबिलिटी रखने वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: BPSSC Havildar Instructor PET एडमिट कार्ड 10 सितंबर को होगा जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

How to Apply? कैसे करें अप्लाई

  • पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
  • वेकेंसी से रिलेटेड लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगे हुए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट जरूर रख लें.

Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IBPS Clerk 2026: 11,403 पादों पर आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, जल्दी करें कहीं छूट न जाए मौका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >