NHAI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती परिवहन विभाग के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को शानदार मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इस पद पर सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा तक जा सकती है.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 को शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 फरवरी 2026 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- nhai.gov.in पर जाना होगा.
NHAI Recruitment 2026 में आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवार nhai.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होम पेज पर Recruitment या Careers सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब NHAI Recruitment 2026 for Deputy Manager से जुड़ा नोटिफिकेशन खोलें.
- अब Apply Online लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें.
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट या PDF सेव कर लें.
NHAI Recruitment 2026 Notification Check Here
योग्यता और चयन प्रक्रिया
डिप्टी मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार GATE स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में GATE स्कोर को अहम माना जाएगा.
सैलरी कितनी मिलेगी
NHAI में डिप्टी मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसमें बेसिक सैलरी 56,100 रुपये से शुरू होकर 1,77,500 रुपये तक जा सकती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का शानदार मौका! बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आज से करें Apply
