MPPSC Vacancy 2026: अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो मध्य प्रदेश स्टेट सर्विस एग्जाम (MPPSC) आपके लिए बहुत बड़ा मौका है. इस एग्जाम के जरिए स्टेट गवर्नमेंट के अलग-अलग पोस्ट पर भर्ती की जाती है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स इस एग्जाम की तैयारी करते हैं. कैंडिडेट्स MPPSC के ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इस भर्ती के माध्यम से कुल 155 पोस्ट पर भर्तियां की जाएगी. ऑनलाइन अप्लाई 10 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 फरवरी 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. MPPSC Vacancy 2026 के लिए एग्जाम डेट 26 अप्रैल 2026 को घोषित की गई है.
MPPSC Vacancy 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले MPPSC के ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर State Service Preliminary Examination 2026 सेक्शन पर जाएं.
- उसके बाद नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
- सारी डिटेल्स डालकर आप अपना Application Form भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
योग्यता और आयु सीमा
MPPSC भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज और यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होने चाहिए. कैंडिडेट्स भारत के नागरिक होने चाहिए. MPPSC SSE रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
MPPSC Vacancy 2026 Notification Check Here
सैलरी और पोस्ट डिटेल्स
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) SSE एग्जाम पास करने के बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की शुरुआती सैलरी 56000 प्रतिमाह होगी. इसमें HRA, ट्रैवल और अन्य सरकारी भत्ते शामिल होते हैं. बड़े पदों जैसे डिप्टी कलेक्टर और DSP पर सैलरी 1 लाख से ज्यादा हो सकती है. MPPSC Vacancy 2026 के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, DSP, असिस्टेंट डायरेक्टर, नायब तहसीलदार, सब-रेजिस्ट्रार और असिस्टेंट लेबर ऑफिसर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएगी.
यह भी पढ़ें: एयर फोर्स में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई
