MP हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में हॉस्पिटल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अब कैंडिडेट्स 23 मई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और मध्य प्रदेश में एक स्थाई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है. हॉस्पिटल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 मई 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है. जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है. हॉस्पिटल असिस्टेंट के पोस्ट पर कुल 1200 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन 

  • आवेदन शुरू होने के बाद MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • अब Recruitment/Apply Online लिंक पर क्लिक करें. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म को ध्यान से भर सकते हैं. 
  • फीस (अगर लागू हो) जमा करें. 
  • फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें. 

वैकेंसी डिटेल्स 

  • अनारक्षित (General/UR): 324 पद
  • ओबीसी (OBC): 324 पद
  • एसटी (ST): 240 पद
  • एससी (SC): 192 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 120 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. 
  • साथ ही कैंडिडेट्स का मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीकरण होना अनिवार्य है.   
  • हॉस्पिटल असिस्टेंट के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस

हॉस्पिटल असिस्टेंट बनने के लिए आपको मुख्य रूप से एक ऑनलाइन रिटन एग्जाम (CBT) पास करनी होगी. यह पेपर कुल 100 मार्क्स का होगा, जिसमें सामान्य हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस जैसे बेसिक सब्जेक्ट्स से सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा में मेरिट में आने वाले कैंडिडेट्स को इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: IGNOU में भी होता है प्लेसमेंट ड्राइव, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >