MP High Court Recruitment 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने असिस्टेंट ग्रेड 3 के 1174 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है. उम्मीदवार एग्जाम फीस, एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस समेत पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं.

MP High Court Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, जबलपुर ने असिस्टेंट ग्रेड-III भर्ती 2026 के एप्लिकेशन की डेडलाइन को बढ़ा दिया है. यह जानकारी MP High Court, Jabalpur की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करके दी गई है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है. आइए इस बारे में और डिटेल्स में जानते हैं.

MP High Court Recruitment 2026 Date Extended: कब तक बढ़ाई गई आवेदन की तारीख?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी, जिसकी आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 थी. हालांकि अब इसे बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है. उम्मीदवार इसी दिन तक फीस का भुगतान भी कर सकते हैं. आवेदन में सुधार के लिए 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है. भर्ती परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

MP High Court Recruitment Apply: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MP हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट portal.mphc.gov.in पर जाएं.
  • भर्ती से जुड़े Assistant Grade-III Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, DOB और अन्य डिटेल भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन फीस का भुगतान निर्धारित माध्यम से करें.
  • सबकुछ सही होने पर फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 11 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के मौके, 12वीं पास से प्रोफेशनल्स तक के लिए भर्तियां

MP High Court Assistant Grade 3 Application Fee and Vacancy: जानिए एप्लिकेशन फीस और वैकैंसी

Gen कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस 943.40 रुपए निर्धारित किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 743.40 रुपए है. फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है. वहीं वैकेंसी की बात करें, तो इस भर्ती के तहत कुल 1,174 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

MP High Court Assistant Grade III Eligibility: क्या है एलिजिबीलीटी?

असिस्टेंट ग्रेड 3 पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास MAP-IT या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी एजेंसी या संस्थान का वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए. उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा (DCA) भी होना जरूरी है. इस बारे में और अधिक डिटेल्स के लिए आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UP में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू, PET 2025 वाले ऐसे करें अप्लाई

MP High Court Assistant Grade III Age Limit: उम्मीदवार की एज कितनी होनी चाहिए?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम एज 40 से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जो उम्मीदवार की श्रेणी और लागू नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

MP High Court Assistant Grade III Selection Process: कैसे होता है सिलेक्शन?

असिस्टेंट ग्रेड 3 पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन निर्धारित प्रोसेस के आधार पर किया जाएगा. इसमें पहले प्री एग्जाम होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को आगे स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. अंतिम रूप से सिलेक्टेड उम्मीदवारों की नियुक्ति भर्ती नियमों के अनुसार की जाएगी.

ये भी पढ़ें: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, नर्सिंग, फार्मेसी समेत इन पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >