झारखंड में 326 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

JSSC Recruitment 2026: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने 10+2 इंटर लेवल JILCCE के 326 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें आवेदन की तारीख, फीस, एज लिमिट और पूरी प्रक्रिया.

JSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड स्टाफ सलेक्शन कमीशन (JSSC) ने 10+2 इंटर लेवल JILCCE भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. एलिजिबल कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी की गई है. आइए जानते हैं आवेदन प्रक्रिया, इंपार्टेंट तारीख, फीस, एज लिमिट और वैकेंसी से जुड़ी पूरी डिटेल.

JSSC Important Dates: जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक JSSC 10+2 इंटर लेवल JILCCE भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू होगी. कैडिडेट्स 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2026 तय की गई है.

Form Rectification: कब तक सुधार कर सकते हैं फॅार्म में?

अगर एप्लीकेशन फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है, तो कैंडिडेट्स को सुधार का मौका भी मिलेगा. इसके लिए करेक्शन विंडो 6 से 8 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी. परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड कब जारी होगी इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

JSSC Vacancy Details: कितने पदों पर होगी भर्तियां?

नोटिफिकेशन के मुताबिक 10+2 इंटर लेवल JILCCE लेवल के लिए कुल 326 पदों पर भर्ती हाेगी. इस बारे में वेबसाइट पर दी गई नाेटिफिकेशन में और अधिक जानकारी दी गई है.

JSSC Recruitment 2026 Notification PDF

Application Fee: एप्लीकेशन फीस कितना है?

JSSC 10+2 इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करना होगा. General, EBC, BC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये और SC और ST कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 50 रुपये तय की गई है. एग्जम फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या अन्य ऑनलाइन माध्यम से कर जमा किया जा सकता हैं.

Age Limit: किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए JSSC के नियमों के अनुसार अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम एज लिमिट अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है.

How To Apply: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा
  • यहां होम पेज पर Online Application for JTGLCCE-2026 दिया होगा.
  • यहां फिर Apply Now पर क्लिक करना है.
  • इसके बाद फॅार्म खुलेगा, जिसमे जरूरी डीटेल्स भरकर आप अप्लाई कर सकते हैं.

Note: इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते है.

ये भी पढ़ें: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूछताछ के लिए आज फिर CID दफ्तर पहुंचे एल खियांग्ते


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >