JPSC Vacancy: झारखंड लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों के 23 पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें डिटेल

JPSC Vacancy: झारखंड लोक सेवा (JPSC) ने राज्य के विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों के कुल 23 पदों पर भर्ती निकाली है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. JPSC की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 18 सितंबर से 8 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं.

JPSC Vacancy: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके लिए है. झारखंड लोक सेवा (JPSC) ने राज्य के विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों के कुल 23 पदों पर भर्ती निकाली है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा. अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले योग्यता व अन्य जानकारी हासिल कर लें.

JPSC Vacancy Last Date: कब से कब तक करें आवेदन? 

JPSC की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 18 सितंबर से 8 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर (शाम पांच बजे) तक तथा हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर (शाम पांच बजे) तक निर्धारित की गई है. 

JPSC Vacancy Details: पदों का विवरण 

  • रांची विवि : वित्त पदाधिकारी व परीक्षा नियंत्रक
  • विभावि : वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक व डिप्टी रजिस्ट्रार
  • सिदो-कान्हू मुर्मू विवि : वित्त पदाधिकारी व परीक्षा नियंत्रक
  • नीलांबर-पीतांबर विवि : वित्त पदाधिकारी व परीक्षा नियंत्रक
  • कोल्हान विवि : वित्त पदाधिकारी
  • जमशेदपुर वीमेंस विवि : वित्त पदाधिकारी व परीक्षा नियंत्रक
  • बीबीएमकेयू : वित्त पदाधिकारी व परीक्षा नियंत्रक
  • रक्षा शक्ति विवि : रजिस्ट्रार, वित्त पदा., परीक्षा नियंत्रक, डिप्टी रजिस्ट्रार, उपनिदेशक फिजिकल एडुकेशन व असिस्टेंट रजिस्ट्रार
  • डीएसपीएमयू : रजिस्ट्रार, वित्त पदाधिकारी व परीक्षा नियंत्रक

कुल 23 पद में रजिस्ट्रार के दो, वित्त पदाधिकारी के नौ, परीक्षा नियंत्रक के आठ, डिप्टी रजिस्ट्रार के दो, फिजिकल एडुकेशन के एक तथा असिस्टेंट रजिस्ट्रार के एक पद शामिल हैं. 

JPSC Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के तहत नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. हालांकि, इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स तैयार रहें क्योंकि 100 अंकों के इंटरव्यू के बाद ही नियुक्ति होगी. आवेदनों की स्क्रूटनी के साथ मेधा सूची तैयार की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Colleges: राज्य के 9 विश्वविद्यालयों में नामांकन की रफ्तार धीमी, हजारों सीटें खाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >