ISRO में कुक बनने का मौका, निकली शानदार वैकेंसी

ISRO Vacancy: इसरो ने टेक्निशियन से लेकर कुक तक विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसरो की इस भर्ती के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अलग-अलग तय की गई है. ऐसे में अप्लाई करने से पहले डिटेल देखें. अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 नवंबर 2025 है.

ISRO Vacancy: इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर यानी इसरो (ISRO) में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. इसरो ने टेक्निशियन से लेकर कुक तक विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 नवंबर 2025 फिक्स की गई है. 

ISRO Vacancy Details: वैकेंसी डिटेल्स 

  • साइंटिस्ट/ इंजीनियर ‘एससी’- 23 पद 
  • टेक्निकल असिस्टेंट – 28 पद 
  • साइंटिफिक असिस्टेंट – 3 पद 
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘ए’- 1 पद 
  • रेडियोग्राफर ‘ए- 1 पद  
  • टेक्निशियन ‘बी’- 70 पद 
  • ड्राफ्ट्समैन ‘बी’- 2 पद 
  • कुक – 3 पद
  • फायरमैन ‘ए’- 6 पद
  • लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘ए’- 3 पद 
  • नर्स-बी – 1 पद 

अप्लाई करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं.


ISRO Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

इसरो की इस भर्ती के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अलग-अलग तय की गई है. बी.ई/बीटेक/बीएससी इंजीनियर/डिप्लोमा/केमिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा/बीएससी/बीए/ग्रेजुएशन/SSLC/SSC पास के साथ आईटीआई/10वीं पास/नर्सिंग डिप्लोमा अप्लाई कर सकते हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें. 

ISRO Vacancy How To Apply: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, हरिकोटा की ऑफिशियल वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं. 
  • यहां करियर सेक्शन में जाएं और SDSC SHAR/RMT/01/2025 dated 16.10.2025 View Advertisement के सामने लिखे ‘Click Here’ पर क्लिक करें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब फॉर्म भरें और सभी मांगी गई डिटेल्स दें. 
  • फोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करें. 
  • अंत में फीस भरकर फॉर्म सबमिट करें. 
  • कंफर्मेशन पेज को जरूर डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट पर CEO मेहरबान, लड़की से 5 मिनट की बातें और दे दी जॉब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >