India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग (Department of Posts) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए कुछ समय पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन जल्द ही आवेदन करने का मौका खत्म होने वाला है.
ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए. इस भर्ती के तहत कुल 23,757 पदों पर वैकेंसी है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
India Post GDS Recruitment 2026 Last Date: जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के लिए कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है. आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. वहीं, ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हुई है और 21 सितंबर 2026 तक आवेदन जमा किया जा सकता है. फॉर्म में गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 23 और 24 सितंबर 2026 को खुली रहेगी.
India Post GDS Recruitment 2026 Official Notification Check Here
India Post GDS Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
| कैटेगरी | पदों की संख्या |
| Gen (General) | 10,640 |
| EWS | 2,160 |
| OBC | 4,433 |
| SC | 3,082 |
| ST | 2,773 |
| PWD-A | 192 |
| PWD-B | 227 |
| PWD-C | 178 |
| PWD-DE | 72 |
| कुल पद | 23,757 |
India Post GDS Recruitment 2026: वेतन और भत्ते
इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) को 12,000 से 29,380 रुपए प्रतिमाह (बेसिक TRCA) + महंगाई भत्ता दिया जाएगा. वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पोस्टल सर्वेन्ट को 10,000 से 24,470 रुपए प्रतिमाह (बेसिक TRCA) + महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सैलरी की डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
India Post GDS Recruitment 2026 Fees: कितनी है एग्जाम फीस?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले Gen और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपए फीस देनी होगी. वहीं, SC, ST और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं लिया जाएगा. सभी कैटेगरी की फीमेल कैंडिडेट्स के लिए भी कोई फीस नहीं है. एग्जाम फीस ऑनलाइन जमा किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 के लिए आवेदन स्थगित, 1 सितंबर से नहीं एक्टिव होगा एप्लीकेशन लिंक
India Post GDS Recruitment 2026 Age Limit: कैंडिडेट्स की उम्र कितनी होनी चाहिए?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम एज 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
India Post GDS Recruitment 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
अप्लाई करने के लिए केंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. कैंडिडेट्स का 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना जरूरी है. इसके साथ ही कैंडिडेट्स का लोकल लैंग्वेज पर कमांड होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
India Post GDS Recruitment 2026 Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मुख्य रूप से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का Document Verification किया जाएगा. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सिलेक्शन किया जाएगा.
How to Apply: कैसे करें अप्लाई?
- ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
- 'One-Time Registration (OTR)' लिंक पर क्लिक कर मोबाइल और ईमेल वेरीफाई करें.
- अपनी 10वीं मार्कशीट के अनुसार नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर अपने सर्किल और पदों की प्राथमिकता (Preference) चुनें.
- तय की गई साइज में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- फीस का ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन का फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: BOI में Specialist Officer के पदों पर वैकेंसी, 1 लाख 20 हजार तक होगी सैलरी
