बिना अनुभव भी IIT में मिलेगा काम और स्टाइपेंड, जानिए कैसे करें आवेदन

IIT खड़गपुर ने लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस से जुड़े युवाओं के लिए प्रोफेशनल ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 22,000 रुपये स्टाइपेंड के साथ आवेदन कर सकते हैं.222 जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका आसान भाषा में.

IIT Kharagpur Recruitment 2025: देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल IIT खड़गपुर में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. संस्थान ने प्रोफेशनल ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में पढ़ाई की है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी erp.iitkgp.ac.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • उम्मीदवार के पास B.Lib.I.Sc और M.Lib.I.Sc दोनों डिग्रियां प्रथम श्रेणी में होनी चाहिए.
  • आवेदक की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है.
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

  • चयन मेरिट आधार पर किया जाएगा.
  • इसके बाद दस्तावेजों की जांच (Document Verification) की प्रक्रिया होगी.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित ट्रेनी को ₹22,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा.

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग और EWS के लिए ₹500
  • SC/ST/PWD और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए ₹250

ऐसे करें आवेदन

  • erp.iitkgp.ac.in वेबसाइट पर जाएं.
  • Staff Openings सेक्शन पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

Also Read: ना IAS, ना IPS! इस संस्था की नौकरी में है असली रुतबा और मोटी कमाई

Also Read: Pilot Salary: हेलिकॉप्टर और प्लेन पायलट में किसकी कमाई ज्यादा? जानें चौंकाने वाला सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >