9 मार्च से पहले करें अप्लाई! हरियाणा में निकली कंप्यूटर साइंस टीचर की भर्ती

HPSC PGT Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का मौका. HPSC ने कंप्यूटर साइंस PGT के 1672 पदों पर निकाली बंपर भर्ती. 1.5 लाख तक मिलेगी सैलरी. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 मार्च 2026 है.

HPSC PGT Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पोस्ट पर रिक्रूट्मेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1672 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई. इच्छुक और एलीजिबल कैंडिडेट्स HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

यह भर्ती विशेष रूप से कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट के PGT पदों के लिए निकाली गई है, जो हरियाणा के विभिन्न सरकारी स्कूलों में नियुक्त किए जाएंगे. इसमें हरियाणा के रेस्ट ऑफ हरियाणा और Mewat Cadre के पोस्ट शामिल है. ऑनलाइन अप्लाई 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है.

HPSC PGT Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment ya Advertisment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • HPSC PGT Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

एलीजिबीलीटी और आयु सीमा

इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कंप्यूटर साइंस या आईटी में MSc, MCA, BE या BTech इन कंप्यूटर साइंस/ IT होना चाहिए. PGT पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र लगभग 18 से 42 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी.

सैलरी डिटेल्स

इस रिक्रूट्मेंट (HPSC PGT Recruitment 2026) के माध्यम से कुल 1672 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. HPSC PGT भर्ती 2026 के जरिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 47,600 से 1,51,100 रुपये प्रति माह होगी.

यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! फॉरेस्ट और जेल विभाग में भर्ती शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >