हिंदी ट्रांसलेटर को 1 लाख से ज्यादा की सैलरी, नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका

NHPC Recruitment 2025: केंद्र सरकार के अधीन आने वाली सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका है. नेशनल हाईड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) में कुल 248 खाली पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें हिंदी ट्रांसलेटर समेत कई पदों पर भर्तियां होंगी.

NHPC Recruitment 2025: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने उम्मीदवारों के लिए बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. केंद्र सरकार के अधीन आने वाली इस नवरत्न कंपनी में कुल 248 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें हिंदी ट्रांसलेटर समेत कई पद शामिल हैं. यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो केंद्रीय स्तर पर स्थायी और अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

NHPC Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं.
  • होमपेज पर “Career” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां उपलब्ध NHPC Recruitment 2025 नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवश्यक डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

NHPC Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

हिंदी ट्रांसलेटर की वैकेंसी

इस वैकेंसी में हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे स्टेल 6 के आधार पर सैलरी दी जाएगी. इसमें बेसिक सैलरी 27,000 रुपये से लेकर 1,05,000 रुपये प्रतिमाह तक होगी. इसके अलावा, अन्य भत्ते और सुविधाएं भी कंपनी की नीति के अनुसार प्रदान की जाएंगी.

NHPC एक नवरत्न कंपनी है जो देशभर में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स का संचालन करती है. यहां नौकरी मिलने पर न केवल आकर्षक वेतन मिलता है, बल्कि नौकरी की स्थिरता और करियर ग्रोथ के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होते हैं. साथ ही, यह नौकरी पब्लिक सेक्टर की प्रतिष्ठा से जुड़ी होने के कारण और भी खास मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या है NEET PG में AIQ, 50 फीसदी सीटों पर एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >