इंजीनियरिंग के बाद पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी? इन 6 सेक्टर्स में हैं शानदार मौके

Government Jobs After Engineering: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी कैसे पाएं. जानें इंजीनियरों के लिए बेस्ट सरकारी नौकरियों के विकल्प और तैयारी के टिप्स.

Government Jobs After Engineering: आज के समय में इंजीनियरिंग करने के बाद ज्यादातर छात्र प्राइवेट सेक्टर में नौकरी ढूंढते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी चाहने वाले इंजीनियरों के लिए भी मौके कम नहीं हैं. अच्छी सैलरी और नौकरी की सुरक्षा के कारण कई इंजीनियर सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. अगर आपने इंजीनियरिंग की है और सोच रहे हैं कि आपके लिए कौन-सी सरकारी नौकरी सही रहेगी, तो ये जॉब के ऑप्शन (Government Jobs After Engineering) आपके काम आ सकते हैं. 

1. PSU में मिलती है शानदार नौकरी

इंजीनियरिंग छात्रों के बीच PSU यानी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की नौकरी सबसे ज्यादा पॉपुलर मानी जाती है. इसमें बिजली, तेल, गैस और भारी उद्योगों से जुड़ी सरकारी कंपनियों में नौकरी का मौका मिलता है. अधिकतर PSU में भर्ती के लिए GATE परीक्षा का स्कोर जरूरी होता है. अच्छी सैलरी, मेडिकल सुविधा और भविष्य की सुरक्षा के कारण यह विकल्प काफी पसंद किया जाता है. 

2. UPSC ESE से बन सकते हैं अधिकारी

अगर आप इंजीनियरिंग के बाद ऑफिसर लेवल की सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो UPSC द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन (ESE) अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस परीक्षा के जरिए रेलवे, बिजली विभाग, रक्षा सेवाओं और कई टेक्निकल सरकारी विभागों में अधिकारियों की भर्ती की जाती है. 

3. रेलवे में इंजीनियरों की बड़ी डिमांड

भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग छात्रों के लिए रोजगार का बड़ा क्षेत्र है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) समय-समय पर टेक्निकल पोस्ट्स के लिए भर्तियां निकालता है. मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए यहां अच्छे अवसर मिलते हैं. रेलवे में नौकरी मिलने पर स्थिर करियर के साथ कई सुविधाएं भी मिलती हैं. 

4. DRDO और ISRO में करें काम

अगर आपका सपना रिसर्च और नई टेक्नोलॉजी पर काम करने का है, तो DRDO और ISRO जैसे संस्थानों में नौकरी (Government Jobs After Engineering) एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यहां इंजीनियर नई टेक्नीक, डिफेंस टूल्स और रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं. इन इंस्टीट्यूट में सिलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया होती है. 

5. SSC और बैंकिंग सेक्टर भी हैं ऑप्शन

कई इंजीनियर टेक्निकल फील्ड छोड़कर प्रशासनिक और मैनेजमेंट से जुड़ी सरकारी नौकरी भी चुनते हैं. ऐसे में SSC CGL, बैंक PO और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं अच्छे विकल्प बन सकती हैं. इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले छात्रों की मैथ्स और रीजनिंग अच्छी होने के कारण उन्हें इन परीक्षाओं में फायदा भी मिलता है. 

6. राज्य सरकार के विभागों में मौके

राज्य सरकारें भी इंजीनियरों के लिए अलग-अलग विभागों में भर्ती निकालती हैं. बिजली विभाग, नगर विकास, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियरों की जरूरत होती है. 

Government Jobs After Engineering: तैयारी कैसे करें?

सरकारी नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है, बल्कि सही तैयारी भी जरूरी होती है. सबसे पहले तय करें कि आपको किस क्षेत्र में जाना है. उसके बाद उसी परीक्षा का सिलेबस समझें और नियमित पढ़ाई करें. पुराने क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें और समय का सही उपयोग करें.  

यह भी पढ़ें: इस बार CS या IT नहीं, इन खास ब्रांच की चमकेगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >