GAIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पोस्ट पर निकली भर्ती, 18 मार्च तक है मौका

GAIL Recruitment 2026: यह रिक्रूट्मेंट उन इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स के लिए अच्छा मौका है, जो सरकारी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पोस्ट में कुल 70 पदों की वैकेंसी आई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 मार्च 2026 है.

GAIL Recruitment 2026: अगर आप इंजीनियरिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. भारत की प्रमुख गैस कंपनी GAIL (India) Limited ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET) के पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस रिक्रूट्मेंट के तहत कुल 70 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक और एलिजिबल कैंडिडेट्स 18 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

कैंडिडेट्स GAIL की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती उन कैंडिडेट्स  के लिए एक बेहतरीन अवसर है,जो एनर्जी और गैस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 मार्च 2026 तक है. 

GAIL Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले GAIL की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जाएं. 
  • होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन खोलें. 
  • वहां GAIL Executive Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब Apply Online ऑप्शन को सिलेक्ट करें. 
  • अपनी सारी डिटेल्स डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग ब्रांच में BE/ BTech या BSc इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है. कैंडिडेट्स GATE एग्जाम पास किए हो. इसी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किया जाएगा. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 26 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

GAIL Recruitment 2026 Notice Check Here

सैलरी और ब्रांच डिटेल्स 

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पोस्ट के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी 60,000 से 1,80,000 रुपये प्रति माह होगी. इस रिक्रूट्मेंट कर जरिए कई ब्रांच में कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जैसे- 

  • Chemical Engineering
  • Mechanical Engineering
  • Electrical Engineering
  • Instrumentation Engineering
  • Civil Engineering
  • Business Information System (BIS)

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पोस्ट पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक होगी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >