एकलव्य स्कूल के लिए Apply करने के एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट
EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टिचिंग व नॉन टिचिंग के पदों पर अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट बढ़ गई है. इस भर्ती के जरिए 7000 से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी. ऐसे में अप्लाई करें. आवेदन करने से पहले सभी डिटेल देखें.
EMRS Recruitment 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टिचिंग व नॉन टिचिंग के पदों पर भर्ती निकली थी. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट अब बढ़ाकर 28 अक्टूबर कर दी गई है. इस भर्ती के जरिए करीब 7267 पोस्ट पर नियुक्ति होगी. अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे पहले सभी डिटेल जान लें.
एकलव्य स्कूल की इस वैकेंसी के जरिए इन स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डेन, महिला स्टाफ नर्स, प्रिसिंपल, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट के कई पदों पर भर्ती होगी.
EMRS Recruitment Eligibility: यहां देखें पद के अनुसार योग्यता
- प्रिंसिपल – 225 पद
- पीजी + बीएड
- 8-12 वर्ष का अनुभव
- पीजीटी – 1460 पद
- संबंधित विषय में पीजी+ बीएड
- महिला स्टाफ नर्स – 550
- बीएससी नर्सिंग
- लेखाकार – 61
- वाणिज्य/लेखा में ग्रेजुएट
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए) – 228 पद
- 12वीं+ टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट हिंदी या 35 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग)
- लैब अटेंडेंट – 146 पद
- 12वीं पास (साइंस स्ट्रीम से) या
- 10वीं और लैब टेक्निक में सर्टिफिकेट
EMRS Recruitment Details: सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी
- पीजीटी
- अंग्रेजी: 112
- हिंदी: 81
- गणित: 134
- रसायन विज्ञान: 169
- भौतिकी: 198
- जीव विज्ञान: 99
- इतिहास: 140
- भूगोल: 98
- वाणिज्य: 120
- अर्थशास्त्र: 155
- कंप्यूटर विज्ञान: 154
- कुल: 1460
- टीजीटी
- हिंदी: 424
- अंग्रेज़ी: 395
- गणित: 381
- सामाजिक अध्ययन: 392
- विज्ञान: 408
- कंप्यूटर विज्ञान: 550
- कुल: 2550
- टीजीटी रीजनल भाषा
- असमिया: 8
- बोडो: 2
- बंगाली: 8
- गारो: 1
- गुजगु राती: 2
- कन्नड़: 6
- खासी: 3
- मलयालम: 2
- मणिपुरी: 11
- मिज़ो: 6
- उड़िया: 57
- संथाली: 71
- तेलुगु: 44 गु
- उर्दू: 2
- म्यूजिक : 314
- आर्ट: 279
- पीईटी (पुरुष): 173
- पीईटी (महिला): 299
- लाइब्रेरियन : 124
- कुल पद : 1189
EMRS Recruitment Application Fees: आवेदन फीस
प्रिंसिपल
- महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग – 500
- अन्य सभी उम्मीदवार – 2500
पीजीटी व टीजीटी
- महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग – 500
- अन्य सभी उम्मीदवार – 2000
नॉन टीचिंग स्टाफ
- महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग – 500
- अन्य सभी उम्मीदवार – 1500
EMRS Recruitment Selection Process: क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
ईएमआरएस की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन रिटेन परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. रिटने परीक्षा दो स्तर में होगी, टियर 1 और टियर 2.
Eklavya School FAQs: एकलव्य स्कूल से जुड़े सवाल-जवाब
एकलव्य स्कूल प्राइवेट है या सरकारी?
एकलव्य स्कूल पूरी तरह से सरकारी संस्थान हैं, जिन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) संचालित करता है.
एकलव्य स्कूल में एडमिशन कैसे होता है?
एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को EMRS प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है, जो नवोदय पैटर्न पर आधारित होती है.
एकलव्य स्कूल में एक शिक्षक को सैलरी (Salary) कितनी मिलती है?
एकलव्य विद्यालय (EMRS) में शिक्षकों का सैलरी पद के अनुसार 40,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये प्रति महीने मिलती है.
एकलव्य स्कूल योजना क्या है?
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) योजना भारत सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के साथ निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करना है.
एकलव्य परीक्षा 2025 कब आयोजित होगी?
एकलव्य विद्यालय भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया मार्च में शुरू होने की संभावना है और परीक्षा जून-जुलाई 2025 में हो सकती है.
एकलव्य विद्यालय की फीस कितनी है?
एकलव्य विद्यालय में पढ़ाई, रहना और भोजन पूरी तरह निःशुल्क है। छात्रों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाती.
भारत में कुल कितने एकलव्य विद्यालय हैं?
भारत में वर्तमान में लगभग 700 से अधिक एकलव्य मॉडल स्कूल चल रहे हैं, जबकि सरकार का लक्ष्य इसे 740 से ज्यादा तक बढ़ाने का है.
एकलव्य स्कूल कितने दिन होते हैं?
एकलव्य विद्यालयों में क्लासेज सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शनिवार) चलती हैं और रविवार को छुट्टी रहती है.
केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने से क्या फायदा होता है?
केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत नींव मिलती है.
यह भी पढ़ें- 40000 की Salary के लिए रेलवे की वैकेंसी, 31 से कर सकेंगे Apply
