ED Assistant Enforcement Officer Recruitment: SSC CGL 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. अगर आपका सपना प्रवर्तन निदेशालय यानी ED में ऑफिसर बनने का है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की तरफ से आयोजित होने वाली SSC CGL 2026 परीक्षा के जरिए असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी.
इस पद पर काम करने वाले अधिकारियों को आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय जांच से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है. यही वजह है कि युवाओं के बीच इस पोस्ट का काफी क्रेज रहता है.
इन तारीखों का रखें ध्यान
SSC CGL 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 22 जून 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 तय की गई है. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.
ED Assistant Enforcement Officer Recruitment आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर SSC CGL 2026 आवेदन लिंक खोलें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
एप्लीकेशन फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में गलती सुधारता है, तो पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये करेक्शन फीस देनी होगी.
यह भी पढ़ें: Google को पसंद आया बिहार का ये BTech कॉलेज, 19 स्टूडेंट्स को मिला प्री प्लेसमेंट ऑफर, देखें पूरी लिस्ट
