दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, 216 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका. असिस्टेंट मैनेजर, पटवारी और अन्य पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. कैंडिडेट्स 28 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

DSSSB Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है.  दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने 216 विभिन्न पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती  के माध्यम से कई महत्वपूर्ण पदों पर एलीजिबल कैंडिडेट्स का सिलेक्शनकिया जाएगा. यह रिक्रूट्मेंट Group B और Group C कैटेगरी के पदों के लिए है. कैंडिडेट्स DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने का लास्ट डेट 28 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

DSSSB Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Recruitment 2/2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान का करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

पोस्ट एजुकेशनल क्वालिफिकेशन आयु सीमा 
असिस्टेंट मैनेजर (General)MBA (किसी भी सब्जेक्ट में)30 साल तक
असिस्टेंट मैनेजर (Tourism)  टूरिज्म में मास्टर डिग्री या PG डिप्लोमा और 3 साल का एक्सपिरियंस 30 साल तक
असिस्टेंट मैनेजर (Accounts)CA या CMA और  3 साल का एक्सपिरियंस32 साल तक
असिस्टेंट मैनेजर (Legal)LLB और  3 वर्ष साल का एक्सपिरियंस30 साल तक
रेडियोग्राफर12वीं (साइंस) पास और रेडियोग्राफी में डिप्लोमा या डिग्री18 – 27 साल 
ऑप्टोमेट्रिस्ट12वीं (विज्ञान) + ऑप्टोमेट्री में डिग्री21 – 30 साल 
पटवारीकिसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन  21 – 27 साल 
रिपोर्टरग्रेजुएशन और  स्किल टेस्ट (100 WPM डिक्टेशन)30 साल तक
स्टेनोग्राफर (Grade-I)ग्रेजुएट, 5 साल का एक्सपिरियंस और टाइपिंग स्किल 30 साल तक
जूनियर लैब असिस्टेंट12वीं (विज्ञान) पास और साइंस में ग्रेजुएशन18 – 27 साल  
बुक बाइंडरबुक बाइंडिंग में ITI 18 – 27 साल 

DSSSB Recruitment 2026 Advt 02/2026 Details Check Here

सैलरी डिटेल्स 

DSSSB Recruitment 2026 के तहत 216 विभिन्न पोस्ट में वैकेंसी निकली है. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को कई पे लेवल जैसे 7,6, 5, 3 और 1 के तहत सैलरी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 911 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >