DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने जून में 1979 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी निकाली थी. आज यानी कि 15 जुलाई 2026 को इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है. टेक्नोलॉजी से लेकर साइंस तक, कई विषय के लिए ये भर्ती निकाली गई है. ऐसे में अप्लाई करने से पहले योग्यता, उम्र सीमा और अन्य डिटेल देख लें.
16 जून से किए जा रहे हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 से किए जा रहे हैं और 15 जुलाई 2026 लास्ट डेट है. इच्छुक कैंडिडेट dsssbonline.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे.
DSSSB Recruitment Post Detail: टीचिंग पोस्ट (Directorate of Education)
- TGT (Computer Science)-675 पद
- Domestic Science Teacher-129 पद
- TGT (Special Education Teacher)-163 पद
- Special Educator (Primary)-450 पद
DSSSB Recruitment Post Detail: टेक्निकल और साइंटिफिक पोस्ट
- Junior Scientific Assistant (Biology)-44 पद
- Junior Scientific Assistant (Chemistry)-37 पद
- Junior Scientific Assistant (Lie Detection)-12 पद
- Junior Scientific Assistant (Documents)-15 पद
- Junior Scientific Assistant (HRD/QC)-5 पद
- Junior Scientific Assistant (Photo)-14 पद
- Junior Scientific Assistant (Cyber Forensic)-81 पद
- Junior Scientific Assistant (Crime Scene/DMFU)-46 पद
- Junior Scientific Assistant (Finger Print)-1 पद
- Junior Scientific Assistant (Physics)-16 पद
- Technical Assistant (Hindi)-1 पद
- IT Assistant Grade-A-125 पद
- Data Processing Assistant Grade-A-2 पद
- Fitter Grade-II-39 पद
- Lift Operator-1 पद
- Assistant Operator-cum-Mechanic (A/C)-7 पद
- Sub Station Apprentice-24 पद
- Electrical Overseer/Sub-Inspector-28 पद
DSSSB Recruitment 2026: आवेदन करने के लिए आयु सीमा
| पद | आयु सीमा |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (अधिकांश विशेषज्ञता) | 18 से 27 वर्ष |
| आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए | अधिकतम 27 वर्ष |
| टेक्निकल असिस्टेंट (हिंदी) | अधिकतम 30 वर्ष |
| असिस्टेंट आर्काइविस्ट ग्रेड-I | अधिकतम 30 वर्ष |
| फिटर ग्रेड-II | 20 से 32 वर्ष |
| लिफ्ट ऑपरेटर | 18 से 37 वर्ष |
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन 2 घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा, जो 200 मार्क्स का होगा. जिन पदों के लिए आवश्यक होगा, वहां स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा. फाइनल मेरिट CBT में प्राप्त सामान्यीकृत (Normalized) मार्क्स के आधार पर तैयार होगी. CBT मोड में MCQ सवाल पूछे जाएंगे. प्रश्न सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, अंकगणित एवं संख्यात्मक योग्यता, हिंदी और अंग्रेजी से होंगे. हर सब्जेक्ट से 40-40 मार्क्स के सवाल पूछे जाएंगे.
DSSSB Vacancy: कैसे करें अप्लाई?
- DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
- Advertisement No. 03/2026 के एक्टिव आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करें.
- पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता और जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका डिटेल भरें.
- पासपोर्ट साइज फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- 100 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें. (आरक्षित श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट मिलेगी.)
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन नंबर सेव कर लें.
आवेदन शुल्क और सैलरी
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति महीने की सैलरी मिलेगी.
यह भी पढ़ें- आंखों की सर्जरी वाले नहीं कर सकते अप्लाई, RRB ने सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए निकाली भर्ती
