दिल्ली हाईकोर्ट में PA और सीनियर PA के पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स ऐसे करें अप्लाई

Delhi High Court PA, SPA Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 150 पदों पर भर्ती के लिए 15 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू है. किसी भी विषय से ग्रेजुएट और शॉर्टहैंड-टाइपिंग जानने वाले अभ्यर्थी 5 अक्टूबर तक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

Delhi High Court Recruitment 2026: कोर्ट में नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. दिल्ली हाईकोर्ट (DHC) ने पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 सितंबर 2026 से शुरू कर दी है.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें 117 पद सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और 33 पद पर्सनल असिस्टेंट के शामिल हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. फॉर्म में किसी भी तरह के सुधार के लिए 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.

कौन कर सकता है अप्लाई? जानें योग्यता और टाइपिंग स्पीड

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA - 117 पद): किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट (WPM) और कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग 40 WPM होनी चाहिए.
  • पर्सनल असिस्टेंट (PA - 33 पद): किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट (WPM) और कंप्यूटर पर 40 WPM टाइपिंग स्पीड जरूरी है.

दोनों ही पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर पर काम करने की अच्छी जानकारी होनी चाहिए.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी

पद का नामजनरल (UR)ओबीसी (OBC)ईडब्ल्यूएस (EWS)एससी (SC)एसटी (ST)कुल पद
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA)4332141612117
पर्सनल असिस्टेंट (PA)001607050533
कुल पद (Total)4348212117150

आयु सीमा और आवेदन फीस

  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को दिल्ली हाईकोर्ट के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी.
  • आवेदन फीस: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1500 रूपये रखी गई है. एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 1300 रूपये तय है. फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ही किया जा सकता है.

Delhi High Court PA, SPA Recruitment 2026 Official Notification

दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं और PA and SPA Examination 2026 Online Application Form लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर 'New Registration' लिंक पर जाकर अपनी बेसिक जानकारी, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिलने के बाद पोर्टल में लॉगिन करें और अपना पसंदीदा पद चुनें.
  • अपनी एजुकेशनल डिटेल्स, शॉर्टहैंड और टाइपिंग की जानकारी भरें.
  • अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन फीस पे करें.
  • फॉर्म को दोबारा री-चेक करके फाइनल सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

आप डायरेक्ट नीचें दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Delhi High Court SPA and PA Online Form 2026 Apply Here

ये भी पढ़ें: बैंक में 13,706 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >