डायरेक्टर से माली तक, 1732 पदों पर निकली शानदार भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

DDA Vacancy 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ग्रुप ए, बी और सी के कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए अभी सिर्फ नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर महीने से शुरू होगी. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स डिटेल जान लें. कुल 1732 पदों पर भर्ती निकाली गई है.

DDA Vacancy 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर हैं. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. जूनियर इंजीनियर से लेकर माली तक ग्रुप ए, बी और सी के कई पदों पर भर्ती की जाएगी. कुल 1732 पदों पर नियुक्ति होगी. हालांकि, अभी सिर्फ इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. 

DDA Vacancy Details: पदों का विवरण

कुल पद -1732 

ग्रुप सी के पद

  • सर्वेयर – 06 वैकेंसी
  • स्टेनोग्राफर 

ग्रुप डी के पद 

  • पटवारी – 79
  • जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट – 199
  • माली -282
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन मिनिस्टीरियल) – 745 

ग्रुप बी के पद 

  • लीगल असिस्टेंट- 07
  • प्लानिंग असिस्टेंट -23 
  • आर्किटेक्चरल असिस्टेंट – 09 
  • प्रोग्रामर – 06 
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 104 
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) – 67
  • सेक्शनल ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर) – 75
  • नायब तहसीलदार – 06
  • जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज) -06
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (नॉन-मिनिस्टीरियल) – 06

ग्रुप ए के पद 

  • ग्रुप सी के पद डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट)- 04
  • डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन) 01
  •  डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) – 04
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) – 19
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) – 10
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 03

DDA Vacancy Important Details: नोट कर लें ये तारीख 

इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख  5 नवंबर 2025 शाम 6 बजे तक है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसका आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच संभावित है. 

यह भी पढ़ें- रीडिंग करने से होता है Time Waste?English मजबूत करने के लिए Neetu मैम ने दिए टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >