गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी GSRTC की तरफ से Conductor Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत कुल 4318 पदों पर कंडक्टर की नियुक्ति की जाएगी. यह सरकारी नौकरी खासकर उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो 12वीं पास हैं और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी और उम्मीदवारों को ojas.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 06 जून 2026 से हो चुकी है. उम्मीदवार 05 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इसी तारीख को आवेदन की अंतिम सीमा भी रखी गई है. इसलिए उम्मीदवारों को समय पर फॉर्म भरना जरूरी है ताकि कोई मौका न छूटे.
Conductor Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार को ojas.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.
- होमपेज पर Conductor Recruitment 2026 का लिंक खोलना होगा.
- इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनानी होगी.
- फिर आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही तरीके से भरनी होगी.
- इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस का भुगतान करना होगा.
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा.
GSRTC Conductor Recruitment 2026 Notification PDF Check Here
इस भर्ती में कंडक्टर के कुल 4318 पद शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 26000 रुपये की फिक्स सैलरी दी जाएगी. यह नौकरी स्थायी आधार पर होगी और इसमें सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए और वैध कंडक्टर लाइसेंस और RTO द्वारा जारी बैज भी अनिवार्य है. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है जो 05 जुलाई 2026 के आधार पर तय की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया और फीस
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के लिए 300 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये फीस तय की गई है. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? देखें ये टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शंस
