Sarkari Naukri का मौका! जूनियर असिस्टेंट से ऑफिसर तक भर्ती, आज ही करें Apply

CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ने हाल ही में एक भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है. इस वैकेंसी (Job Vacancy) के जरिए विभिन्न पोस्ट पर भर्ती होगी. अप्लाई करने के लिए देखें डिटेल.

CBSE Recruitment 2025: अगर आप भी सीबीएसई में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. सीबीएसई ने हाल ही में एक भर्ती निकाली थी, जिसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है. इस वैकेंसी के जरिए सुपरिंटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्रेटरी जैसे कई पोस्ट पर भर्ती होगी. अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां देखें डिटेल. 

CBSE Recruitment 2025: पोस्ट डिटेल्स 

 कुल पद: 124

  • सुपरिंटेंडेंट – 27
  • जूनियर असिस्टेंट – 35
  • असिस्टेंट सेक्रेटरी – 08
  • असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स) – 12
  • असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग) – 08
  • असिस्टेंट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) – 07
  • अकाउंट्स ऑफिसर – 02
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – 09
  • जूनियर अकाउंटेंट – 16

CBSE Recruitment Last Date: सीबीएसई रिक्रूटमेंट की लास्ट डेट 

  • आवेदन शुरू- 02 दिसंबर 2025
  • आवेदन की लास्ट डेट- 22 दिसंबर 2025

CBSE Recruitment Eligibility: क्या है शैक्षणिक योग्यता? 

  • 12वीं / ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
  • न्यूनतम 55% अंक (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

CBSE Recruitment Age Limit: देखें आयु सीमा

  • असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट्स ऑफिसर: अधिकतम 35 वर्ष
  • असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सुपरिंटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर: अधिकतम 30 वर्ष
  • जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट: अधिकतम 27 वर्ष

CBSE Recruitment Salary: क्या होगी सैलरी? 

पे लेवल-2 से पे लेवल-10 (7वां वेतन आयोग)

CBSE Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • जनरल / OBC / EWS
  • ग्रुप A: 1750 रुपये  
  • ग्रुप B & C: 1050 रुपये 
  • SC / ST / PwBD / महिलाएं / ESM (सभी ग्रुप): 250 रुपये 

CBSE Recruitment Steps To Apply: कैसे करें आवेदन? 

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.cbse.nic.in
  • “CBSE Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड कर ध्यान से पढ़ें
  • सभी डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें 
  • फॉर्म सबमिट कर भविष्य के लिए प्रिंट/पीडीएफ सेव करें

यह भी पढ़ें- SSC CGL टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित, जनवरी में इस दिन होगा एग्जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >