बिहार में सरकारी नौकरी का आखिरी मौका, 1091 लैब असिस्टेंट पदों के लिए जल्द करें आवेदन

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: बिहार में लैब असिस्टेंट के 1091 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस वैकेंसी के लिए ग्रेजुएट पास या डिप्लोमा करने वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 6 मई 2026 तक है.

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा लैब असिस्टेंट के पदों पर निकाली गई भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार मौका है जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. लेबोरेटरी असिस्टेंट  के पोस्ट पर अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. ऑनलाइन आवेदन 6 मई 2026 तक ही कर सकते हैं. इस भर्ती में कुल 1090 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • आमतौर पर लैब असिस्टेंट के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट (जैसे केमिस्ट्री, फिजिक्स या बायोलॉजी) में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री मांगी जाती है.
  • लैब असिस्टेंट के पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 37 (Male) और 40 (Female) साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Laboratory Assistant Recruitment 2026  लिंक पर क्लिक करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें. 
  • अब आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

BTSC Lab Assistant Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

पोस्ट का नाम (ट्रेड/विषय)वैकेंसी (कुल पद)
कंप्यूटर साइंस और IT252
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग166
सिविल और रूरल इंजीनियरिंग166
मैकेनिकल इंजीनियरिंग166
विज्ञान (Science)164
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन146
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग20
ऑटोमोबाइल / मैकेनिकल डीजल04
केमिकल इंजीनियरिंग02
प्रिंटिंग इंजीनियरिंग02
सिरामिक्स इंजीनियरिंग02
एग्रीकल्चर एंड मशीनरी01
कुल वैकेंसी1091

सिलेक्शन प्रोसेस 

सबसे पहले रिटन एग्जाम होता है, जिसमें MCQ बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं. इसमें आपके ट्रेड (जैसे कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) से जुड़े सवाल और जनरल नॉलेज के सवाल शामिल हो सकते हैं. जो कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट होते हैं , उन्हें फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. रिटन एग्जाम, एकेडमिक स्कोर और एक्सपिरियंस के मार्क्स को जोड़कर एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसी लिस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स को अलग-अलग ट्रेड के लिए नियुक्ति दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: NTPC में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव बनने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >