BSSC CGL Exam 2025: बिहार के सरकारी विभागों में 1481 पदों पर वैकेंसी, 44900 बेसिक सैलरी, ग्रेजुएट करें आवेदन

BSSC CGL Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से स्टेट कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी BSSC CGL Exam 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1481 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे.

BSSC CGL Exam 2025: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने CGL परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1481 रिक्त पदों को भरा जाएगा. ये पद बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे. इस परीक्षा के जरिए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, योजना सहायक, कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अंकेक्षक जैसे अहम पदों पर भर्ती की जाएगी.

बिहार के विभिन्न सरकारी विभागों में बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से भर्तियां निकली हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Online Apply प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 19 सितंबर 2025 तक चलेगी. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 44,900 रुपए होती है.

BSSC CGL Exam 2025 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर CGL-4 Recruitment 2025″ लिंक पर क्लिक करें.
  • न्यू रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
  • सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

BSSC CGL Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

BSSC CGL 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को मैट्रिक और ग्रेजुएशन की मार्कशीट व प्रमाण पत्र जमा करने होंगे. यदि उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी से हैं, तो उन्हें जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा. डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को आईटी या कंप्यूटर से संबंधित प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है.

इसके अलावा, EWS, दिव्यांगता या स्थायी निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज उन्हीं अभ्यर्थियों से मांगे जाएंगे जिन पर यह लागू होते हैं. यदि कोई अभ्यर्थी स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के अंतर्गत आता है, तो उसे उससे संबंधित वैध प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा.

यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार के लाल ने बढ़ाया राज्य का मान, माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 55 लाख का ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >