BSNL JTO Recruitment 2026: अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और टेलीकॉम सेक्टर में एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO-Telecom) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पोस्ट पर कुल 100 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.
जरूरी डेट्स
- आवेदन शुरू होने की डेट: 4 जून 2026
- फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 3 जुलाई 2026
- फॉर्म में सुधार: 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026
- परीक्षा की संभावित तारीख (CBT Exam): अगस्त 2026
BSNL JTO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स
| विवरण (Category / Detail) | पदों की संख्या (No. of Posts) |
| पद का नाम (Post Name) | JTO (Junior Telecom Officer) |
| सामान्य वर्ग (General – UR) | 61 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 11 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 10 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 12 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 06 |
| कुल पद | 100 |
BSNL JTO Recruitment 2026 Notification Check Here
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर ‘CEN for JTO 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए नया रजिस्ट्रेशन करें.
- लॉगिन करने के बाद फॉर्म में अपनी सभी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स भरें.
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स स्कैन करके अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें.
आवेदन फीस
फॉर्म सबमिट करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करनी होगी:
- General / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए: 2000 रुपये
- SC / ST / Divyang (PwBD) उम्मीदवारों के लिए: 1000 रुपये
सैलरी स्ट्रक्चर और अन्य फायदे
BSNL में जेटीओ के पद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पे स्केल (E-1 ग्रेड) के तहत 16,400 से 40,500 रुपये प्रति महीने मिलेंगे. इसके अलावा इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: UP में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
