BPSC TRE 4.0 Revised Notification 2026: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने TRE 4 को लेकर आज नया आधिकारिक अपडेट जारी किया है.
आयोग ने भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन की तारीख में बदलाव कर दिया है. पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर 21 सितंबर से शुरुआत की जानकारी सामने आई थी. अब BPSC के नए अपडेट के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन की लास्ट डेट 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है.
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: New Date Notice
32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती
BPSC TRE 4.0 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यहां BPSC TRE 4 के तहत क्लास वाइज शिक्षक पदों की डिटेल इस टेबल में देख सकते है.
| कक्षा / वर्ग | पद स्तर / श्रेणी | कुल पदों की संख्या |
| कक्षा 1 से 5 | प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) | 3,847 |
| कक्षा 6 से 8 | मध्य विद्यालय शिक्षक (Middle School Teacher) | 8,563 |
| कक्षा 9 से 10 | माध्यमिक शिक्षक (Secondary Teacher) | 3,877 |
| कक्षा 11 से 12 | उच्च माध्यमिक शिक्षक (Higher Secondary Teacher) | 16,101 |
| कुल पद | 32,388 |
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में 5664 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी, JE और स्टेशन मास्टर समेत इन पदों पर निकलेगी वैकेंसी
पुराने विज्ञापन की जगह नया विज्ञापन जारी
BPSC ने TRE 4.0 के लिए पहले जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 को रद्द कर संशोधित विज्ञापन संख्या 15/2026 जारी किया है.
इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नए विज्ञापन में दी गई योग्यता, आयु सीमा, फीस और दूसरे नियम जरूर चेक करने होंगे. ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले डिटेल्ड विज्ञापन, प्रॉस्पेक्टस और आवेदन से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ लें. नया ऑफिशियल विज्ञापन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.
BPSC TRE 4 New Advertisment Dated 22 Sep 2026
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: अब इस तारीख से भर सकेंगे फॉर्म
| जरूरी अपडेट | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 25 सितंबर 2026 |
| फीस जमा करने की लास्ट डेट | 25 अक्टूबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट | 26 अक्टूबर 2026 |
उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. फिलहाल उम्मीदवार अपने जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद नए विज्ञापन के अनुसार ही फॉर्म भरें.
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: ध्यान देने वाली जरूरी बात
TRE 4 की पुरानी परीक्षा तारीखों को अंतिम न मानें. आवेदन प्रक्रिया में बदलाव के बाद परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है और नई परीक्षा तारीख की जानकारी आयोग के नए अपडेट के अनुसार ही मानी जाएगी.
ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की तारीख बदली, अब 4 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
