BPSC TRE 4 : प्राइमरी में किस कैटेगरी को कितनी सीटें? समझें Vacancy का पूरा गणित

BPSC TRE 4 Application: बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती 4 के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस वैकेंसी में प्राइमरी लेवल के लिए कैटेगरी वाइज डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं.

BPSC TRE 4 Application Category: बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए ये वाला नोटिफिकेशन किसी त्योहार से कम नहीं है. BPSC ने TRE 4.0 का नोटिफिकेशन निकाल दिया है. अब हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है- मेरी कैटेगरी में कितनी सीटें हैं और मेरा नंबर लगेगा भी या नहीं. चलिए आज इस भर्ती में प्राइमरी लेवल यानी क्लास 1 से 5 तक के लिए कैटेगरी वाइज डिटेल्स को समझते हैं.

BPSC TRE 4 में कुल कितनी सीटें?

BPSC नोटिफिकेशन के अनुसार, इस बार TRE 4.0 में कुल 32,388 पदों पर भर्ती निकली है. ये नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी हुआ. क्लास वाइज वैकेंसी डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं-

क्लास लेवलकुल पदकुल का %
प्राइमरी (क्लास 1-5)3,84711.88%
मिडिल स्कूल (क्लास 6-8)8,56326.44%
सेकेंडरी (क्लास 9-10)3,87711.97%
हायर सेकेंडरी / PGT (क्लास 11-12)16,10149.71%
कुल32,388100%

ये भी पढ़ें: BPSC 71वीं के लिए आंसर शीट डाउनलोड करने का मौका, इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

बिहार शिक्षक भर्ती में महिलाओं को कितना फायदा?

BPSC नोटिफिकेशन के अनुसार, प्राइमरी और मिडिल स्कूल लेवल पर महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान है. सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी लेवल पर ये लगभग 35 प्रतिशत रखा गया है. वैकेंसी नोटिफिकेशन में इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

BPSC TRE 4 Official Notification Check Here

BPSC TRE 4 सेलेक्शन प्रोसेस


BPSC TRE 4 वैकेंसी डिटेल्स

BPSC TRE 4 Age Limit: आयु सीमा में कैटेगरी का फर्क

टीचर बनने की उम्र सीमा भी कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है, ये बात कई कैंडिडेट्स को कन्फ्यूज करती है इसलिए इसे साफ-साफ समझिए.

  • सामान्य पुरुष कैंडिडेट के लिए अधिकतम उम्र 37 साल
  • सामान्य महिला और BC/EBC कैंडिडेट के लिए 40 साल
  • SC-ST कैंडिडेट के लिए 42 साल तक की छूट

बैकलॉग सीटों का खेल

एक दिलचस्प बात ये भी है कि कई बार किसी रिजर्व कैटेगरी की सीटें पिछले साइकिल में भरी नहीं जातीं तो वो बैकलॉग के तौर पर अगली भर्ती में जुड़ जाती हैं. इसी वजह से कभी-कभी किसी रिजर्व कैटेगरी की सीटें जनरल कैटेगरी से भी ज्यादा दिख जाती हैं.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 में नहीं घटी सीटें, 32388 पदों पर भर्तियां, इस दिन से भरें फॉर्म

BPSC TRE 4 प्राइमरी टीचर भर्ती में कैटेगरी वाइज डिटेल्स

कैटेगरीकुल पदकुल पदों का %
अनारक्षित (UR)1,33534.71%
अनुसूचित जाति (SC)1,22531.84%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)40110.42%
पिछड़ा वर्ग (BC)39510.27%
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)2616.79%
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BC महिला कोटा)1654.29%
अनुसूचित जनजाति (ST)651.69%
कुल3,847100%

BPSC TRE 4 Important Dates: जरूरी तारीखें

अब जरा प्रैक्टिकल बातें भी नोट कर लीजिए क्योंकि सिर्फ आंकड़े जानने से काम नहीं चलेगा, टाइमलाइन भी याद रखनी होगी. ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा. वैकेंसी में आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से चेक कर लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: BPSC ने ऑडिटर के 102 पद का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >