बिहार के वाणिज्य कर विभाग में नौकरी पाने का मौका, जल्द करें अप्लाई

Bihar Sarkari Naukri 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे यूवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार में कई सरकारी विभागों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 72वीं कंबाइंड परीक्षा के माध्यम से वाणिज्य कर विभाद में कुल 76 पदों पर भर्तियां होंगी.

Bihar Sarkari Naukri 2026: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका सामने आया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के तहत वाणिज्य कर विभाग में भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 76 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 तय की गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

Bihar Sarkari Naukri 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BPSC 72nd Combined Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Login करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सेव कर लें.

Bihar Sarkari Naukri 2026 Notification Apply online

इस भर्ती में आवेदन फीस काफी कम रखी गई है. General, BC और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST, PH और बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये तय किया गया है.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं. सबसे ज्यादा 29 पद जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं. इसके अलावा EWS वर्ग के लिए 7 पद तय किए गए हैं. वहीं SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12 सीटें, OBC के लिए 19 सीटें और BC वर्ग के लिए 7 पद निर्धारित किए गए हैं.

आयु सीमा

अगर एज लिमिट की बात करें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 से 22 साल पोस्ट के अनुसार तय की गई है. वहीं पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >