BOB Apprentices Recruitment 2026: अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और ग्रेजुएशन के बाद किसी अच्छे मौके की तलाश में हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस (Apprentices) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5000 पदों को भरा जाएगा.
यह उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं और काम सीखने के साथ-साथ हर महीने कमाई भी करना चाहते हैं. अप्रेंटिस (Apprentices) के पदों के लिए आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 जून 2026 तक है. कैंडिडेट्स BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
| कैटेगरी | पदों की संख्या |
| UR (General) | 2148 |
| OBC | 1208 |
| EWS | 486 |
| SC | 717 |
| ST | 441 |
| कुल पद (Total) | 5000 |
कौन कर सकता है अप्लाई?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है.
- चाहे आपने BA, BSc, BCom, BTech या कोई भी डिग्री ली हो, आप इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं.
- उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) बोलनी, लिखनी और पढ़नी आनी चाहिए, जिस राज्य के लिए वह अप्लाई कर रहा है.
- इस अप्रेंटिस के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 28 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
BOB Apprentices Recruitment 2026 Notice Check Here
BOB Apprentices Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- BOB Apprentices Recruitment 2026 लिंक क्लिक करें.
- अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं.
- अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- अब अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
सैलरी डिटेल्स
यह एक अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम है, इसलिए इसमें परमानेंट नौकरी की तरह सैलरी नहीं, बल्कि हर महीने एक तय स्टाइपेंड दिया जाता है. बैंक ऑफ बड़ौदा के नियमों के मुताबिक, चुने गए अप्रेंटिस को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 15000 रुपये दिए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: CRPF में कांस्टेबल की भर्ती, 100 रुपये में तुरंत करें अप्लाई
