Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए बंपर बहाली, जल्द करें आवेदन

बिहार विधान सभा सचिवालय में 10वीं और 12वीं पास लोगों को मिलेगा नौकरी करने का मौका, यहां देखें इस भर्ती की डिटेल्ड जानकारी.

Bihar Sarkari Naukri: अगर आप बिहार से हैं और महज 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं तो आपके लिए एक खास मौका है. बिहार विधान सभा पटना ने सचिवालय भर्ती स्कीम के अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इन भर्तियों के लिए आवेदन विंडो खुल चुकी है और आप 13 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में यहां देखें इससे जुड़ी सारी डिटेल्स.

कितने पदों पर कितनी वैकेंसी?

बिहार विधानसभा की इस वैकेंसी में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 80, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 40, ड्राइवर के लिए 9, और ऑफिस अटेंडेंट के लिए 54 पद हैं.

क्या है योग्यता?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है. अगर आप ड्राइवर के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है और अगर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास अच्छी टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो वह 18 वर्ष से 37 वर्ष तक है. इस भर्ती में सिलेक्शन एक लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा. डिटेल्ड जानकारी के लिए आप एक बार आधिकारिक वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं.

ऐसी नौकरी से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

Also Read: Sarkari Naukri: ईस्टर्न रेलवे में बंपर बहाली, ऐसे करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >