बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 24000 से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से इंटर पास भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. अब इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 24000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी BSSC ने इंटर पास उम्मीदवारों के लिए निकली बड़ी भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. ऐसे में जो अभ्यर्थी किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब एक और मौका है. यह भर्ती बिहार के अलग अलग सरकारी विभागों के लिए निकाली गई है, जिसमें हजारों पद शामिल हैं.

बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ बिहार के सरकारी विभागों में भर्ती के लिए साल 2023 में नोटिफिकेशन जारी हुआ था. इस भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2025 को फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी दी है.

BSSC Recruitment 2025: पदों की संख्या बढ़ी

इस भर्ती में सिर्फ आवेदन की तारीख ही नहीं बढ़ी है, बल्कि पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है. पहले इस वैकेंसी के जरिए कुल 23,175 पदों पर नियुक्ति होनी थी. अब यह संख्या बढ़कर 24,492 हो गई है. यानी 24 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने का मौका मिलेगा. इंटर पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है.

Bihar Sarkari Naukri 2025 आवेदन करने के आसान स्टेप्स

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • सबसे पहले होम पेज पर मौजूद संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • अब खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

BSSC Inter Level Recruitment 2025 Notification Check Here

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का इंटर यानी 12वीं पास होना जरूरी है. अलग अलग पदों के लिए आयु सीमा और योग्यता अलग हो सकती है, जिसकी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 34800

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >