Bihar Police Recruitment 2025: बिहार पुलिस में एनफोर्समेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर (Enforcement SI) पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 जून 2025 है. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Police Recruitment 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर (Enforcement SI) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती 2025 में की जा रही है, जिसके तहत योग्य अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में यहां देखें इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां.

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 जून 2025 तक BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है. वहीं SC/ST और बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है.

आवेदन कैसे करें?

  1. bpssc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  2. संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें.

Also Read: Vaibhav Suryavanshi School: इस स्कूल में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप

Also Read: Sofiya Qureshi Salary: देश की शान कर्नल सोफिया को कितनी मिलती है सैलरी? जानें नए वेतन आयोग से कितना फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >