सरकारी नौकरी का मौका हाथ से छूट न जाए, सीजीएल 4 भर्ती के लिए आज ही करें Apply

Bihar CGL Vacancy: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की से कुछ समय पहले सीजीएल परीक्षा के लिए भर्ती निकाली गई थी. आज इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है. बिहार CGL की इस भर्ती के जरिए 1541 पदों पर भर्ती की जाएगी. बिहार सीजीएल की इस भर्ती के तहत सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है.

Bihar CGL Vacancy: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की से बीएसएससी सीजीएल-4 भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज है. सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर लें. बिहार CGL की इस भर्ती के जरिए 1541 पदों पर भर्ती की जाएगी. अप्लाई करने से पहले देखें सभी डिटेल. 

BSSC CGL 4 Vacancy: सीजीएल 4 भर्ती के तहत कैटेगरी वाइज पद 

CGL 4 भर्ती में कुल 1541 पदों में 35 प्रतिशत आरक्षण के तहत 530 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. 

  • जनरल- 855
  • एससी- 204
  •  एसटी- 21
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 105 
  • पिछड़ा वर्ग -183 
  • पिछड़ा वर्ग की महिलाओं- 18 
  • EWS-155 

Bihar CGL 4 Post Details: यहां देखें पदों का विवरण 

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- 1064
  • योजना सहायक- 88
  • कनीय सांख्यिकी सहायक- 05
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी- 01
  • अंकेक्षक (Auditor)- 125 
  • अंकेक्षक, सहायक समितियां- 198 
  • उद्योग विस्तार पदाधिकारी- 60 पद 

Bihar CGL Vacancy Age limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम- 21 
  • अधिकतम- 37 

आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को मैक्सिमम ऐज लिमिट में छूट मिलेगी. 

Bihar CGL Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

बिहार सीजीएल की इस भर्ती के तहत सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. 

  • सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- किसी भी विषय से ग्रेजुएशन 
  • योजना सहायक- किसी भी विषय से ग्रेजुएशन 
  • कनीय सांख्यिकी सहायक- मैथ्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स या कॉमर्स में से किसी एक विषय से ग्रेजुएशन 
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी- ग्रेजुएशन व PGDCA/BCA/Bsc IT 
  • अंकेक्षक (Auditor)- मैथ्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स या कॉमर्स में से किसी एक विषय से ग्रेजुएशन
  • अंकेक्षक, सहायक समितियां- मैथ्स के साथ ग्रेजुएशन या कॉमर्स में ग्रेजुएट 

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड के स्टूडेंट को एक और मौका, अब 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >