LLB वालों के लिए मौका, हाईकोर्ट में निकली रिसर्च एसोसिएट की वैकेंसी

Allahabad High Court RA Recruitment 2026: वकालत के बाद हाईकोर्ट में नौकरी पाने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी.

Allahabad High Court RA Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी करने का सपना देखने वाले लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक शानदार मौका आया है. Allahabad High Court में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली गई है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और लॉ डिग्री वालों के लिए खास अवसर है. जो भी कैंडिडेट वकालत के बाद कोर्ट में करियर बनाना चाहते हैं, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 06 जून 2026 से होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जून 2026 रखी गई है. फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 जून 2026 है. शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट 31 जुलाई 2026 को जारी होगी. इसके बाद परीक्षा और इंटरव्यू 08 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएंगे. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी कर दिया जाएगा.

Allahabad High Court RA Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाना होगा.
  • वहां Recruitment सेक्शन में जाकर Research Associate Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस जमा करनी होगी.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

Allahabad High Court Research Associate Recruitment 2026 Notification PDF Check Here

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास 3 साल या 5 साल की LLB डिग्री होना जरूरी है. वे कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं जो 2024, 2025 या 2026 में अपनी लॉ डिग्री पूरी कर रहे हैं. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 26 साल रखी गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण वर्ग को आयु में छूट भी मिलेगी.

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास 3 साल या 5 साल की LLB डिग्री होना जरूरी है. वे कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं जो 2024, 2025 या 2026 में अपनी लॉ डिग्री पूरी कर रहे हैं. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 26 साल रखी गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण वर्ग को आयु में छूट भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: UP में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >