टेक्निशियन से लेकर रेडिग्राफर तक…Group B और Group C के लिए यहां निकली बंपर भर्ती, झटपट करें अप्लाई

AIIMS CRE Recruitment 2025: देश के कई बड़े अस्पताल ने एक साथ ग्रुप बी और सी के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्ती 2300 पदों पर निकाली गई है. किन पदों पर भर्ती निकाली गई है, कब तक अप्लाई कर सकते हैं आदि डिटेल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-

AIIMS CRE Recruitment 2025: देश के कई बड़े अस्पतालों ने सामूहिक रूप से ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत 2300 से अधिक पद भरे जाएंगे. भर्ती कॉमन एग्जाम के जरिए होगी. आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.

AIIMS CRE Recruitment Post Details: पदों का विवरण 

टेक्नीशियन 

जूनियर रेडियोग्राफर

रेडियोग्राफर

फार्मासिट

लाइफ गार्ड

वोकेशन काउंसलर

लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट 

ड्राइवर 

मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II 

जूनियर वार्डन

पर्सनल असिस्टेंट 

टेनोग्राफर

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर

वर्कशॉप टेक्नीशियन ग्रेड II

कोडिंग लर्क

मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट

मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर

न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट 

ईसीजी टेक्नियशन 

रेस्पिरेट्री लैबोरेट्री असिस्टेंट 

फॉर्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) आदि अन्य पदों पर भर्ती होगी

AIIMS CRE Recruitment 2025: यहां देखें अन्य डिटेल्स

ग्रुपी बी और सी के पदों पर ये भर्ती कई बड़े अस्पतालों की ओर से सामूहिक रूप से निकाली गई है, जिनमें राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली, ईएसआईसी, सफदरजंग समेत अन्य बड़े अस्पताल शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है. इस वैकेंसी के तहत जनरल, ओबीसी कैंडिंडेट्स को 3000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC/ST, ईडब्ल्यूएस को 2400 रुपये और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए कोई शुल्क नहीं है. विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं.

AIIMS CRE Date: इस तारीख को होगी परीक्षा 

एम्स सीआरई परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त से 26 अगस्त 2025 के बीच होगा. एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. वहीं स्किल टेस्ट की जानकारी भी बाद में दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें- MBA Course Benefits: सिर्फ अच्छी सैलरी और जॉब के ऑप्शन नहीं, ये हैं MBA कोर्स के 5 बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >