Agniveer Vayu Selection Process: एयरफोर्स में कैसे होगा अग्निवीर वायु का चयन, आसान भाषा में समझें पूरी प्रक्रिया

Agniveer Vayu Selection Process: अग्निपथ योजना के शुरू होने के बाद भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्तियां होने लगी हैं. इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु के पदों पर भर्तियां होती हैं. ऐसे में आइए समझते हैं कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्तियां कैसे होती हैं और इसके लिए क्या स्टेप्स होता है.

Agniveer Vayu Selection Process: भारतीय वायुसेना में युवाओं को सेवा का अवसर देने के लिए ‘अग्निपथ योजना’ के तहत Agniveer Vayu की भर्तियां होती हैं. यह योजना चार वर्षों के लिए सैन्य सेवा प्रदान करने का मौका देती है. इस आर्टिकल में जानिए Agniveer Vayu भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और उम्र की शर्तों से जुड़ी सभी अहम जानकारियां.

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन agnipathvayu.cdac.in पर लिए जा रहे हैं. आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें. चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है:

  • चरण I: ऑनलाइन परीक्षा
  • चरण II: फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), एडाप्टिबिलिटी टेस्ट- I और II
  • चरण III: मेडिकल एग्जामिनेशन

अग्निवीर एग्जाम पैटर्न

Agniveer Vayu की ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होती है, जिसमें प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहते हैं, केवल अंग्रेजी पेपर को छोड़कर. परीक्षा दो श्रेणियों में होती है. विज्ञान विषय से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाता है, जिसमें भौतिकी, गणित और अंग्रेजी शामिल होते हैं. यह परीक्षा 10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होती है.

वहीं अन्य विषयों के उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय मिलता है और इसमें अंग्रेजी, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और एप्टीट्यूड (RAGA) से संबंधित प्रश्न होते हैं. इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी लागू होता है, इसलिए उत्तर सोच-समझकर देना चाहिए.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए. चयन के सभी चरणों में सफल होने के बाद नामांकन के समय उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि उन्हें सभी चरणों में पास होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: SSC CGL Exam 2025: 14582 पदों पर भर्ती, इनकम टैक्स में सबसे ज्यादा वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >