अग्निवीर से रिटायर जवानों को रेलवे में नौकरी, 5000 पदों पर निकलेगी वैकेंसी

Agniveer Railway Reservation: भारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने मिलकर एक नई पहल की है. इसके तहत 5,000 से अधिक पूर्व सैनिकों को ‘प्वाइंट्समैन’ के पद पर नियुक्त किया जाएगा. ये कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड नौकरी होगी.

Agniveer Railway Reservation: पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी है. भूतपूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों को दोबारा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सेना और भारतीय रेल ने संयुक्त पहल की है. दोनों संस्थानों ने लेवल-1, लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों पर रिजर्वेशन लागू करने का निर्णय लिया है.

अग्निवीरों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे

भारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने मिलकर एक नए को-ऑपरेशन फ्रेमवर्क की शुरुआत की है. इसके तहत आर्मी और रिटायर अग्निवीरों को रेलवे में नौकरी (Railway Jobs) दी जाएगी. इससे वे आसानी से आर्मी लाइफ के बाद एक नॉर्मल लाइफ और रोजगार कर सकेंगे.

इतने पदों पर निकलेंगी भर्तियां

जानकारी के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने रेलवे में खाली पोस्ट को जल्द-से-जल्द भरने के लिए 5,000 से अधिक पूर्व सैनिकों को ‘प्वाइंट्समैन’ के पद पर संविदा आधार पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है. नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक ये अस्थायी नियुक्तियां जारी रहेंगी.

रेलवे ने कर ली है तैयारी

देश के विभिन्न रेलवे जोन और मंडलों में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अब तक 9 रेलवे डिवीजनों ने संबंधित सेना संगठनों के साथ समझौता (MoU) भी किया है, ताकि नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज गति से पूरी की जा सके.

रेलवे में कितना आरक्षण?

  • लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10% आरक्षण
  • लेवल-1 (RRB Group D) पदों में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 20% आरक्षण
  • लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 5% आरक्षण
  • लेवल-1 पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण

वर्ष 2024 और 2025 में अधिसूचित रिक्तियों में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 14,788 पद आरक्षित किए गए हैं. इनमें 6,485 पद लेवल-1 और 8,303 पद लेवल-2 व उससे ऊपर के शामिल हैं.

पॉइंट्समैन पोस्ट क्या होता है?

पॉइंट्समैन भारतीय रेलवे का एक अहम ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी होता है. उसका मुख्य काम ट्रेनों के लिए रेलवे ट्रैक की लाइन बदलने वाले हिस्से (पॉइंट्स) को सही दिशा में सेट करना होता है. वह स्टेशन मास्टर के निर्देश पर पटरियों की दिशा बदलता है, ताकि ट्रेन सुरक्षित रूप से गुजर सके. इसके अलावा वह शंटिंग यानी डिब्बों को जोड़ने-अलग करने और गार्ड की जिम्मेदारियों में भी सहायता करता है.

CAPF और दिल्ली पुलिस में भी प्रावधान

इससे पहले भी पूर्व सैनिकों को CAPF और दिल्ली पुलिस जैसी सेवा में आरक्षण दिया गया है. दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती में 20% आरक्षण तय किया गया है. सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और दिल्ली पुलिस भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण देने का प्रावधान किया है.

क्या है अग्निवीर योजना?

सरकार की अग्निवीर योजना के तहत, सेना में अग्निवीर की भर्ती होती है. अग्निपथ योजना साल 2022 में 14 जून को लाई गई थी. इसके तहत युवाओं को सेना, नौसेना और वायुसेना में 4 वर्ष के लिए भर्ती किया जाता है. चार साल बाद केवल 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा मिलती है. शेष 75% अग्निवीरों को सेवा मुक्त कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, 216 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >