Jharkhand Board 10th Result 2025 by Name: नाम से सीधे चेक करें JAC बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें सबसे आसान तरीका

Jharkhand Board 10th Result 2025 by Name: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री, रामदास सोरेन द्वारा जारी किया जाएगा. इस दौरान झारखंड सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे.

Jharkhand Board 10th Result 2025 by Name: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री, रामदास सोरेन द्वारा जारी किया जाएगा. इस दौरान झारखंड सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छात्र अपने नाम से भी चेक कर सकते हैं.

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी होगा. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट वेबसाइट पर चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. हालांकि, एक तरीका ऐसा है जिससे छात्र सिर्फ नाम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Jharkhand Board 10th Result 2025 by Name: सिर्फ नाम से कैसे चेक करें रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए कई थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresults.com यह सुविधा देती हैं. यहां स्टूडेंट्स सिर्फ अपना नाम डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर से ही रिजल्ट देखा जा सकता है.

Jharkhand Board 10th Result 2025 LIVE Update: Click Here

डिजिलॉकर पर पाएं झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर देखने की भी सुविधा है. इसके लिए आपको पहले ही रजिस्ट्रेशन करना होगा. छात्र अपने रोल नंबर और नाम की डिटेल्स से रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करें
  • अगर आप नए यूजर हैं तो साइन अप (Sign Up) करें
  • लॉग इन करने के बाद “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं
  • वहां आपको JAC Board Result का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल भरें
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

JAC Board 10th Result in School: स्कूल में पाएं झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल जाना होगा. हालांकि, बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद मार्कशीट की ओरिजिनल कॉपी स्कूल में भेज दी जाएगी. यहां छात्र अपने नाम से प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर किया हुआ रिपोर्ट कार्ड हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >